सपा नेता शमशेर मलिक ने की पूर्व PM को भारत रत्न देने की अपील

समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष और प्रमुख नेता शमशेर मलिक ने पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने की अपील की है;

facebook
Update: 2024-12-28 11:40 GMT
सपा नेता शमशेर मलिक ने की पूर्व PM को भारत रत्न देने की अपील
  • whatsapp icon

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष और प्रमुख नेता शमशेर मलिक ने आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का निधन केवल भारत के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति है।

डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन सादगी, ज्ञान और दूरदृष्टि का अद्वितीय उदाहरण था। उनके नेतृत्व में भारतीय अर्थव्यवस्था ने नई ऊंचाइयों को छुआ। 1991 में वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने जो आर्थिक सुधार किए, वे भारत को वैश्विक मंच पर स्थापित करने की नींव बने। उनकी नीतियों ने करोड़ों भारतीयों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया और देश को विकास के पथ पर अग्रसर किया। शमशेर मलिक ने कहा,भारत के पीडीए परिवार से आने वाले अल्पसंख्यक सिख समाज से पहले प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह न केवल एक बेहतरीन प्रधानमंत्री थे, बल्कि वे एक आदर्श नेता और सच्चे भारतीय भी थे। उनकी दूरदर्शिता ने भारत को आर्थिक संकट से बाहर निकाला और एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभारा। ऐसे महान व्यक्तित्व को सम्मानित करना न केवल हमारा कर्तव्य है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक प्रेरणा बनेगा।

मलिक ने भारत सरकार से अपील की है कि डॉ. मनमोहन सिंह को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह सम्मान डॉ. सिंह के योगदान और देश के प्रति उनके समर्पण को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सपा नेता शमशेर मलिक ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह एक ऐसे नेता थे, जिन्होंने राजनीति में शालीनता, ईमानदारी और पारदर्शिता की मिसाल कायम की। उनका योगदान हर भारतीय के दिल में रहेगा।  मलिक ने डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जीवन और कार्य हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों और समाज के हर वर्ग से इस मांग का समर्थन करने की अपील की।

Full View



Tags:    

Similar News