ट्रेन में भूख से बिलख रहा था एक साल का बच्चा- रेलवे ने पहुंचाया दूध
भूख की वजह से बच्चा बिलख रहा था, जिसके बाद एक यात्री के प्रयास से बच्चे को दूध मिल गया और उसकी भूख शांत हुई;
बरेली। महिला एक साल बेटे के साथ सफर कर रही थी। भूख की वजह से बच्चा बिलख रहा था, जिसके बाद एक यात्री के प्रयास से बच्चे को दूध मिल गया और उसकी भूख शांत होने के साथ-साथ मां की तड़प भी समाप्त हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार गंगा सतलज एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-1 की बर्थ संख्या 2 में एक महिला अपने बच्चे को लेकर बैठी हुई थी। बच्चे की उम्र करीब एक साल बताई जा रही है। महिला बच्चे के लिये घर से बोतल में करके दूध लेकर आई थी लेकिन वह ज्यादा गर्मी होने के कारणवश खराब हो गया। बच्चे को भूख लग रही थी और वह रो रहा था। महिला की पास वाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने महिला से पूछा बच्चा क्यों रो रहा है तो उसने आप बीती बताई, जिसके बाद मनुष्य ने रेलवे को ट्वीट कर दिया। ट्वीट के बाद बरेली जंक्शन पर जैसी ही ट्रेन रूकी तो कमर्शियल विभाग ने महिला को गर्म पानी और दूध दिया। महिला ने दूध लेने के बाद उनका धन्यवाद करने के साथ ट्वीट कर ने वाले यात्री को भी धन्यवाद बोला। बताया जा रहा है कि महिला अंबाला कैंट जाने को पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन से महिला सवार हुई थी।