मंत्रियो ने तहसील में किया खतौनी, घरौनी का वितरण- पब्लिक को बांटे तिरंगे

हर घर तिरंगा अभियान के अर्न्तगत मंत्रियो द्वारा आम-जन को किया गया तिरंगो का वितरण।

Update: 2024-08-09 14:05 GMT

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुपालन में आज तहसील जानसठ परिसर में गांव, गरीब, किसान का उत्थान, वरासत / उत्तराधिकार, खतौनी, घरौनी का वितरण समारोह के अन्तर्गत प्रभारी मंत्री डा0 सोमेन्द्र तोमर एवं मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग अनिल कुमार ने पात्रो को घरौनी 230 व खतौनी 370 व मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत 05 व्यक्तियों व भूमि सुधार कार्यक्रम में अन्तर्गत आवास आंवटन 3, कुम्हारी कलां 1, मत्स्य पालन मे 5 आवटन के पट्टे व प्रमाण पत्र वितरण किये गये। उन्होने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य राजस्व विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का शीघ्र से शीघ्र कृषकों / ग्रामीणों को लाभ दिया जाना है। कृषकों को कम से कम समय में कृषकों के घर पर ही राजस्व विभाग द्वारा संचालित योजनओं का लाभ प्रदान किया जाना है। उक्त कार्यक्रम जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन में प्रथम बार तहसील जानसठ मुख्यालय पर आयोजित हुआ।

उक्त कार्यक्रम के दौरान अनिल कुमार कैबिनेट मंत्री उत्तर सरकार व सोमेन्द्र तोमर राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व डॉ० वीरपाल निर्वाल, अध्यक्ष जिला पंचायत मुजफ्फरनगर व  अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, जिलाधिकारी व सुधीर सैनी, जिलाध्यक्ष BJP मुजफ्फरनगर व नरेन्द्र चौधरी ब्लाक प्रमुख व योगराज सिंह पूर्व मंत्री, अचिंत मित्तल, मीडिया प्रभारी भाजपा, अभिषेक चौधरी व संदीप मलिक जिलाध्यक्ष RLD,  सुबोध कुमार उप जिलाधिकारी जानसठ व सतीशचन्द बघेल, तहसीलदार जानसठ, बृजेश कुमार, अजय सिंह, विपिन कुमार नायब तहसीलदार तहसील जानसठ व ललित मोहन, सुनील कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार पाल, संजीव कुमार शर्मा राजस्व निरीक्षक तहसील जानसठ, सुकमपाल शर्मा व विनोद कुमार शर्मा व खलील अहमद राजस्व निरीक्षक कार्यालय तहसील जानसठ व तहसील जानसठ का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। मंत्रीगण एवं जिलाधिकारी महोदय के द्वारा उक्त कार्यक्रम में को न्याय पंचायत स्तर पर किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Tags:    

Similar News