इस विधानसभा सीट पर दुल्हन ने ससुराल जाने से पहले डाला अपना वोट

जनपद में हो रहे विधानसभा चुनाव में एक दुल्हन ने विदाई से पहले अपने कीमती वोट का इस्तेमाल किया;

Update: 2022-02-20 07:46 GMT

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के तीसरे चरण में शाामिल जनपद फिरोजाबाद में हो रहे विधानसभा चुनाव में एक दुल्हन ने विदाई से पहले अपने कीमती वोट का इस्तेमाल किया।

मिली जानकारी के अनुसार जनपद फिरोजाबाद की विधानसभा सीट क्षेत्र की जूली नाम की लड़की के बीते दिन शादी हो गई। आज वह अपने ससुराल जा रही थी। जूली ने सुसराल जाने से पहले अपने मतदान केन्द्र 305 पर पहुंचकर अपने वोट का इस्तेमाल किया। दुल्हन ने कहा कि वोट डालने भी बहुत जरूरी है।

Tags:    

Similar News