पांचवी और आठवीं क्लास के स्कूल बंद- डीजल वाहनों की नो एंट्री

उधर राजधानी दिल्ली में शनि वार से प्राइमरी स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं।;

Update: 2022-11-04 06:22 GMT


नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर के नोएडा में प्रदूषण के कारण बपे दमघोटू माहौल के चलते लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। राजधानी के साथ एनसीआर की आबोहवा सुधारने के लिए डीजल से चलने वाले वाहनों की नोएडा एवं दिल्ली में एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। शनिवार से राजधानी दिल्ली में कक्षा 5 और आज शुक्रवार से नोएडा में कक्षा 8 तक के स्कूल बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 472 तक पहुंच गया है। पूरी राजधानी के भीतर कोहरे के बादल छाए हुए हैं, जिसके चलते सवेरे के समय दृश्यता ऐसी रही कि वाहन चालको को लाइट जलाकर चलना पड़ा। 450 से ऊपर के एयर क्वालिटी इंडेक्स को फेफड़ों के लिए खतरनाक माना जाता है। बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए नोएडा प्रशासन की ओर से शुक्रवार से आठवीं क्लास तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं और स्कूल प्रबंधन को इन बच्चों की ऑनलाइन क्लास का आदेश जारी किया गया है। उधर राजधानी दिल्ली में शनिवार से प्राइमरी स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए इस आशय की जानकारी दी है। उधर राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए डीजल चालित वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Tags:    

Similar News