स्कूल कॉलेज किए बंद- दिल्ली से मुंबई तक की ट्रेनें हुई रद्द

मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित करते हुए लोगों की दिनचर्या पर पूरी तरह से विराम लगा दिया है।

Update: 2023-09-18 05:31 GMT

अहमदाबाद। मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित करते हुए लोगों की दिनचर्या पर पूरी तरह से विराम लगा दिया है। कई जनपदों में बाढ़ जैसे हालात बनने से हजारों लोग अपने घर बार को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर हुए हैं। इस बीच स्कूल कॉलेज बंद करते हुए दिल्ली से मुंबई जाने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। कई ट्रेन रूट डाइवर्ट करके भेजी जा रही है।

सोमवार को मध्य प्रदेश के बाद गुजरात में हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित करके रख दिया है। भरूच समेत कई जनपदों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं‌ जिससे हजारों लोग अपने घर बार को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर हुए हैं।

सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए स्कूल कॉलेज बंद कर दिए हैं। रेलवे ने गोधरा रतलाम रुट पर अमरगढ़- पंच पिपालिया मैं रेलवे ट्रैक पर हुए जल भराव की वजह से दिल्ली से मुंबई जाने वाली कई रेल गाड़ियों को रद्द कर दिया गया है। कई ट्रेनें डायवर्ट करते हुए जंतुए तक पहुंचाई जा रही है। कई ट्रेनों का सफर छोटा कर दिया गया है। रेल गाड़ियों के रद्द होने और उनके रूट डायवर्ट किये जाने से सवारियों को भारी परेशानियों हुई है।

Full View

Tags:    

Similar News