लगाए जोरदार नारे- बोली BJP नेता नारी का सम्मान नहीं सहेगा हिंदुस्तान..

बीजेपी कार्यकत्रियों द्वारा खुद के खिलाफ बोले गए इस नारे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Update: 2023-11-09 08:29 GMT

मुजफ्फरनगर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से विधानसभा के भीतर महिलाओं को लेकर दिए गए बयान के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रही भाजपा की महिला नेताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा कि नारी का सम्मान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। बीजेपी कार्यकत्रियों द्वारा खुद के खिलाफ बोले गए इस नारे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से महिलाओं को लेकर विधानसभा के भीतर दिए गए बयान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा के दौरान उनके बयान की निंदा करते हुए उन्हें महिलाओं का अपमान करने वाला नेता करार दे दिया था।

हालांकि बिहार के मुख्यमंत्री इस मामले को लेकर सार्वजनिक रूप से हाथ जोड़कर माफी भी मांग चुके हैं। परंतु प्रधानमंत्री की ओर से यह मुद्दा जोर-शोर के साथ उठा दिए जाने की वजह से अब भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता भी इस मामले को लेकर सड़क पर उतर पड़े हैं।

Full View

बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी महिलाएं धरना प्रदर्शन करने के लिए शहर के प्रकाश चौक पर पहुंची थी। अपने हाथों में विभिन्न नारे लिखी तख्तियां लेकर भाजपा से जुड़ी महिलाओं ने जब बिहार के मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू की तो महिलाओं की अगुवाई कर रही भाजपा नेत्री की जुबान भी बिहार के मुख्यमंत्री की तरह बहक गई।

उत्साह से लबरेज हुई भाजपा नेत्री ने नारा बुलंद कर दिया कि नारी का सम्मान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। मुख्य बात यह रही कि नारेबाजी में उनका साथ दे रही अन्य महिलाओं ने भी यही नारा बुलंद किया और कहा कि नारी का सम्मान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। भाजपा कार्यकत्रियों की फिसली जुबान का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

Tags:    

Similar News