सर्दी के सितम के बीच बारिश से आफत- गिरे मकान में दबी महिला दो बेटियां

इस दौरान अधिकारियों ने डॉक्टर को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए।;

Update: 2025-01-16 08:01 GMT

आगरा। सर्दी के सितम के बीच आई बारिश से आफत उत्पन्न हो गई। बारिश में गिरे मकान के मलबे में दबी महिला एवं उसकी दो बेटियों को आसपास के लोगों ने घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया।

बृहस्पतिवार को आगरा में हुई बारिश के दौरान महानगर के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर- 4 में बना मकान भरभराकर नीचे आ गिरा। उसके मलबे में मकान में रह रही महिला तथा उसकी दो बेटियां दब गई।

हादसे के दौरान मलबे में दबे लोगों की चीख पुकार को सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े। पुलिस को सूचना देते हुए स्थानीय लोग मलबे में दबी महिला तथा उसकी दो बेटियों को निकालने में जुट गए।

तकरीबन 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने मलबे में दबी महिला तथा उसकी दो बेटियों को बाहर निकाला और ट्रीटमेंट के लिए तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया।

इसी बीच मामले की जानकारी पाकर प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए और मलबे से निकाली गई महिला और उसकी दो बेटियों से बातचीत की। इस दौरान अधिकारियों ने डॉक्टर को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है, आगरा, सहारनपुर, बरेली, मुजफ्फरनगर, मेरठ और रामपुर तथा अन्य शहरों में सवेरे के समय हुई बारिश से ठंड में और अधिक इजाफा हो गया है।Full View

Tags:    

Similar News