पाटिल ने की बेमौसम बारिश की मार से पीड़ित किसानों के लिए विशेष पैकेज..

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने शुक्रवार को बेमौसम बारिश के कारण फसलों के...

Update: 2023-12-02 06:35 GMT

नासिक। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार समूह) के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने शुक्रवार को बेमौसम बारिश के कारण फसलों के नुकासान से पीड़ित किसानों के लिए विशेष पैकेज की मांग की।

पाटिल ने निफाड तालुका के रामाचे पिंपलास गांव का दौरा किया और क्षतिग्रस्त अंगूर के बागानों का निरीक्षण किया। उन्होंने मृतक किसान सुभाष विठोबा मतसागर के परिजनों से भी मुलाकात की, जिनकी खेत में काम करते समय बेमौसम बारिश के कारण मौत हो गई थी। श्री पाटिल किसानों के विरोध मार्च के पर नासिक जिले के दौरे पर हैं।

राकांपा नेता ने कहा कि बेमौसम बारिश के कारण किसानों की लाखों रुपये की फसल बर्बाद हो गई है और सरकार को इस मुसीबत की घड़ी में नासिक जिले के किसानों के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने मांग की कि किसानों को विशेष पैकेज के रूप में जल्द से जल्द राहत प्रदान दी जाए।

राकांपा नेता ने आरोप लगाया कि जिले में प्याज किसानों को अभी तक सरकार से मदद या सब्सिडी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि कई बार घोषणाओं के बावजूद अभी तक किसानों के खाते में सब्सिडी का पैसा नहीं आया है। उन्होंने सरकार से इस स्थिति पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया।

Tags:    

Similar News