अब मलाड ईस्ट में लगी आग लगभग 50 गोदाम जलकर खाक
शनिवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आग लगने का हादसा हो गया है।;
मुंबई। छत्तीसगढ़ के रायपुर के बाद अब देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के मलाड ईस्ट इलाके में हुई आग लगने की घटना में तकरीबन 50 गोदाम आग की चपेट में आ गए हैं। बड़े पैमाने पर लगी आग की जानकारी मिलने के बाद फायरकर्मी तकरीबन 30 गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे हैं।
शनिवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आग लगने का हादसा हो गया है। मुंबई के मलाड ईस्ट इलाके में लगी आग ने तकरीबन 50 गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया है।
आग इतनी भयानक है कि आसमान में धुएं के गुब्बार और आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही है। बड़े पैमाने पर लगी इस आग की वजह से आसपास के इलाके में बुरी तरह से अफरा तफरी मची हुई है।
आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही फायरफाइटर आग बुझाने की 30 गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचकर गोदामों में लगी आग पर काबू पाने की कोशिशें में जुट गए हैं।
आग लगने की वजह का अभी फिलहाल पता नहीं चल पाया है। इससे पहले शनिवार को ही हुए एक अन्य हादसे में छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित केमिकल प्लांट में आग लगने की घटना हुई थी।