भरभराकर गिरी नगर निगम की दीवार के मलबे में कई गाड़ियां दबी- अधिकारी..
हादसा होते ही मौके पर बुरी तरह से भगदड़ और अफरातफरी मच गई।;
लखनऊ। नगर निगम के आरआर विभाग की दीवार के भरभराकर गिर जाने से चारों तरफ बुरी तरह से अपुरा तफरी मच गई। दीवार के मलबे के नीचे कई गाड़ियां दब गई है। घटना की जानकारी मिलते ही अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।
मंगलवार को नगर निगम के आर आर विभाग की तकरीबन 20 फीट लंबी दीवार अचानक से भरभराकर नीचे गिर गई है। हादसा होते ही मौके पर बुरी तरह से भगदड़ और अफरातफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि सीवर की पाइप लाइन में रिसाव हो रहा है और उसका पानी दीवार के नीचे भर रहा था। समय रहते पानी के रिसाव को ठीक नहीं किए जाने की वजह से नमी पकड़ जाने के कारण आज दीवार भरभराकर गिर गई है।
नगर निगम की दीवार के नीचे कई गाड़ियां दब गई है जिससे चार बाइक और एक साइकिल मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम के कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल दीवार गिरने की वजह का पता लगाया जा रहा है।