केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार ने दी बड़ी राहत- हटा 58 साल पुराना....

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधियों में सरकारी कर्मचारियों की भागीदारी से संबंधित है।;

Update: 2024-07-22 11:20 GMT

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 58 साल पहले लगाए गए प्रतिबंध को हटाते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधियों में सरकारी कर्मचारियों के भाग लेने का रास्ता क्लियर कर दिया है। 58 साल पहले लगाए गए प्रतिबंध के मुताबिक सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकते थे।

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधियों में सरकारी कर्मचारियों के भाग लेने पर लगे प्रतिबंध को हटाने का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर साझा किया है।

भारतीय जनता पार्टी आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय द्वारा साझा किए गए इस स्क्रीनशॉट में बताया गया है कि 58 साल पहले तत्कालीन केंद्र सरकार की औऊर से जारी किया गया एक असंवैधानिक निर्देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने वापस ले लिया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव संचार जयराम रमेश ने भी कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय द्वारा 9 जुलाई को जारी किए गए एक कार्यालय ज्ञापन को साझा किया है जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधियों में सरकारी कर्मचारियों की भागीदारी से संबंधित है।

Tags:    

Similar News