यमुना में गैस पाइपलाइन लीक- पानी में उठ रही लहरे- मचा बवंडर

गैस लीक होने की वजह से यमुना के पानी में उठे बवंडर से आसमान में काफी ऊंचाई तक पानी की बौछार हो रही है।;

Update: 2023-07-26 07:34 GMT

नई दिल्ली। यमुना के भीतर से होकर गुजर रही गैस की पाइप लाइन लीक होते ही आसपास के इलाकों में बुरी तरह से हड़कंप मच गया है। गैस लीक होने की वजह से यमुना के पानी में उठे बवंडर से आसमान में काफी ऊंचाई तक पानी की बौछार हो रही है। घटना का पता चलते ही रिफाइनरी से गैस का प्रेशर कम करवाते हुए कई इलाकों में सीएनजी गैस की आपूर्ति बंद कर दी गई है।

बुधवार को हरियाणा के सोनीपत में यमुना के भीतर से होकर गुजर रही गैस की पाइप लाइन में रिसाव हो गया। यमुना के भीतर से होकर गुजर रही है गैस पाइपलाइन पानीपत स्थित रिफाइनरी से निकलकर उत्तर प्रदेश की तरफ जा रही है। बुधवार को गांव घासोली के पास हुए गैस पाईप लाईन में हुए इस रिसाव की वजह से आसपास के इलाकों में बुरी तरह से हड़कंप मच गया है। गैस पाइपलाइन लीक होने का पता चलते ही पानीपत और आसपास के इलाकों में सीएनजी पंपों की सप्लाई बंद करवा दी गई है।


गैस लीक होने की वजह से यमुना के भीतर पानी के बवंडर उठने लगे है और पानी बहुत ऊंचाई तक उछाले लेने लगा। मामले का पता चलते ही पानीपत रिफायनरी से तुरंत गैस का प्रेशर कम करवाया गया। अफसरों का मानना है कि यमुना में पानी के तेज बहाव की वजह से गैस पाइपलाइन लीक हुई है। मौके पर अफसरों की टीम को तैनात कर दिया गया है जिससे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हो सके।Full View

Tags:    

Similar News