रसोईघर में लगी आग में चार झुलसे

एक रसोईघर में लगने से एक बालक, दो महिला सहित चार लोग झुलस गए;

Update: 2022-02-03 12:20 GMT
रसोईघर में लगी आग में चार झुलसे
  • whatsapp icon

वडोदरा। गुजरात में वडोदरा शहर के पाणीगेट क्षेत्र में गुरुवार को एक रसोईघर में लगने से एक बालक, दो महिला सहित चार लोग झुलस गए।

पुलिस ने बताया कि गाजरा वाडी गोमतीपुरा में पद्माबेन वी पटेल रसोई में सुबह पानी गर्म करने के लिए गैस सिलेंडर का रेगुलेटर ऑन किया और बाहर निकल गयी। थोडी देर बाद उनकी पुत्र वधू ज्यातीबेन रसोई में आयी तो उसने पानी गर्म करने के लिए जैसे ही गैस का चूल्हा जलाने की कोशिश की वहां अचानक आग लग गयी। जिसमें ज्योतीबेन (23), उसका पति विकी, वृतांश (03) तथा उनके घर शादी का कार्ड देने आयी अन्य एक महिला भारतीबेन (50) झुलस गए। सभी पीड़ितों को झुलसी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। भारतीबेन भावनगर से उनके पड़ोस में आई हुयी थी।

अग्निशमन विभाग के कर्मी ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी को कर्मियों के साथ मौके पर भेजा और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

वार्ता

Tags:    

Similar News