बादल फटने से आई बाढ़- 23 जवान लापता- उखडे सेना के कैंप- डूबी गाड़ियां

बादल फटने से तीस्ता नदी में आई बाढ़ ने चहुंओर पानी ही पानी कर दिया और सेना के 23 जवान लापता होना बताई जा रहे हैं।

Update: 2023-10-04 05:16 GMT

नई दिल्ली। बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक से आई बाढ़ ने चहुंओर पानी ही पानी कर दिया है। बाढ़ की वजह से सेना के 23 जवान लापता होना बताई जा रहे हैं। झील के ऊपर बादल फटने के बाद नदी में अचानक से बाढ़ आ गई।

सिक्किम में बादल फटने की घटना के बाद तीस्ता नदी में अचानक से आई बाढ़ की वजह से इलाके में कैंप कर रहे सेना के 23 जवान लापता हो गए हैं। डिफेंस पीआरओ के मुताबिक लहोनक झील के ऊपर मंगलवार की देर रात तकरीबन 2:00 बजे जब बादल फटा तो इसके बाद लाचेन घाटी से होकर बहने वाली तीस्ता नदी में अचानक से बाढ़ आ गई।

नदी के इलाके में ही सेना का कैंप लगा हुआ था जो बाढ़ की चपेट में आने के बाद पानी में बह गया है‌ बारदांग में खड़े सेना के 41 वहां पानी में डूब गए हैं। बादल फटने की घटना के बाद नदी का जलस्तर अचानक से 15 से 20 फीट ऊपर पहुंच गया था। इसके बाद नदी से लगे इलाकों में चहूंओर पानी ही पानी भर गया। कई घरों में भी नदी के पानी ने घुसकर अपना डेरा जमाया है। लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।


Full View

Tags:    

Similar News