सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत

जानकारी के मुताबिक यह हादसा करीब पांच बजकर तीस मिनट पर हुआ जब पत्थर से लदे डंपर ने तिपहिया वाहन को टक्कर मार दी;

Update: 2022-04-04 09:20 GMT

वर्धमान। पश्चिम बंगाल के पूर्वी वर्धमान जिले के राजमार्ग संख्या दो पर माल से लदे डंपर ने एक तिपहिया वाहन(टोटो) को टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गयी। मरने वाले लोगों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक यह हादसा करीब पांच बजकर तीस मिनट पर हुआ जब पत्थर से लदे डंपर ने तिपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में टोटो सवार सभी पांच लोगों की मौके पर मौत हो गयी।

मरने वालों में वाहन चालक भी शामिल है।

पुलिस ने बताया है कि यह हादसा उस समय हुआ जब एक ही परिवार के चार सदस्य नजदीकी तलाब से मछली पकड़ने के लिए जा रहे थे।

वार्ता

Tags:    

Similar News