बिजली की चपेट में आने से पांच लड़कियां झुलसीं- मचा हड़कंप

गुरुवार की शाम सोगड़ा गांव में बारिश के बीच पांच लड़कियां खेत में धान की रोपाई कर रही थीं।

Update: 2024-08-02 11:50 GMT

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सोगड़ा गांव में खेत में धान की रोपा लगा रही पांच लड़कियां बिजली की चपेट में आ गईं जिससे सभी लड़कियां झुलस गईं। घटना के बाद सभी को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

बताया जाता है कि गुरुवार की शाम सोगड़ा गांव में बारिश के बीच पांच लड़कियां खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। इस दौरान अचानक गाज गिरी, जिससे सभी लड़कियां झुलस गईं।

सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

Tags:    

Similar News