अस्पताल के मेडिकल स्टोर में आग- छह दमकलों से पाया गया काबू

अस्पताल में भर्ती सभी मरीज सुरक्षित हैं। आग लगने के कारण की जांच की जाएगी।

Update: 2024-09-23 15:59 GMT

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिला मुख्यालय पर स्थित भाग्योदय अस्पताल की मेडिकल स्टोर में आग लगने पर आग पर छह दमकलों से काबू पा लिया गया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस घटना की सूचना पाते ही जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम तत्काल मौके पर पहुंचा। जहां छह दमकलों के माध्यम से आग पर काबू पाया गया।

अपर कलेक्टर रुपेश उपाध्याय, नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री, एसडीएम अदिति यादव, डिप्टी कलेक्टर विजय डहेरिया, एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा, सीएसपी एस बिजोरिया, उपायुक्त नगर निगम एस एस बघेल सहित नगर निगम का अमला मौके पर मौजूद था।

अपर कलेक्टर रुपेश उपाध्याय ने बताया कि आग लगने की सूचना पर नगर निगम, पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होते ही फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास प्रारंभ किये। कुछ देर की कोशिश के बाद 6 फायर ब्रिगेड के द्वारा आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। अस्पताल में भर्ती सभी मरीज सुरक्षित हैं। आग लगने के कारण की जांच की जाएगी।Full View

Tags:    

Similar News