24 घंटे के भीतर दूसरी बार हिली धरती- झटका लगता ही घरों से भागे लोग

हरियाणा के भीतर 24 घंटे के अंदर दूसरी बार हिली धरती ने लोगों के भीतर दहशत फैला दी है।

Update: 2023-10-03 07:05 GMT

चंडीगढ़। हरियाणा के भीतर 24 घंटे के अंदर दूसरी बार हिली धरती ने लोगों के भीतर दहशत फैला दी है। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों एवं दफ्तरों से बाहर निकलकर खुले स्थान पर आ गए। भूकंप का केंद्र सोनीपत में होना बताया जा रहा है।

मंगलवार को हरियाणा में एक बार फिर से 24 घंटे के भीतर दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले रोहतक में आए भूकंप के बाद सोनीपत में तकरीबन 11:00 बजे 2.7 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक सोनीपत में आया यह भूकंप 11 बजकर 06 सेकंड पर लोगों को महसूस हुआ था। भूकंप का केंद्र सोनीपत में होना बताया जा रहा है, जिसके चलते धरती के आठ किलोमीटर नीचे हलचल दर्ज की गई है।

Full View



Tags:    

Similar News