CM योगी का पुतला फूंका: सपा में रोष

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज यहां सुभाष चौराहे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया।

Update: 2021-03-14 16:15 GMT

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर मुरादाबाद की घटना को लेकर दर्ज मुकदमा के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज यहां सुभाष चौराहे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया।

सपा युवाजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुरादाबाद की घटना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा यह सुनियोजित साजिश है। उनका कहना है कि अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा घबराई हुई है।

संदीप यादव ने कहा कि अब योगी सरकार सपा के बढ़ते जनाधार से डर गयी है और दमरकारी नीति के तहत सरकार के इशारे पर मीडिया के माध्यम से अखिलेश यादव पर जो मुकदमा दर्ज कराया है वह सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि सपा इस प्रकार की ओछी राजनीति और मुकदमों से डरने वाले नहीं है। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि 2022 में होने वाले चुनाव में सपा भाजपा सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकेगी।

इसके अलावा आज सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव की अध्यक्षता में हुई आपात बैठक में कहा गया कि मुरादाबाद की घटना भाजपा द्वारा प्रायोजित एक सुनियोजित साजिश है। भाजपा अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री के पर हमला कर उन्हें क्षति पहुंचाने की कोशिश की गई है वह निंदनीय है। उल्टे सरकार के इशारे पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि यदि सरकार अपनी खामियों को छिपाने के लिए सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज कराने की घटिया सोंच से नहीं उबरती तो सपा के लोग आने वाले समय में जेल भरो आंदोलन चलाएंगे और प्रदेश की जेलों में उनको रखने के लिए जगह कम पड़ जाएगी। जिला महासचिव संदीप सिंह पटेल ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश की जनता इसका बदला लेगी।

गौरतलब है कि हाल ही में मुरादाबाद में सपा अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दौरे के दौरान संवाददाता सम्मेलन में धक्का-मुक्की का आरोप लगाते हुए पार्टी नेताओं पर मामला दर्ज कराया गया था।

वार्ता




 




 


Tags:    

Similar News