पिस्टल से BJP नेता का फोड़ा सिर- बीच बचाव करने वाले बूथ अध्यक्ष का...

आरोप है कि पंकज वर्मा ने भाजपा नेता को ललकारते हुए उसके ऊपर हमला बोल दिया।;

Update: 2025-04-06 11:06 GMT

लखनऊ। हिस्ट्रीशीटर ने भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पर अटैक करते हुए पिस्तौल की बट मार कर भाजपा नेता का सिर फोड़ दिया। बीच बचाव करने वाले बूथ अध्यक्ष की जमकर खबर लेते हुए उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया।

रविवार को मिल रहे घटनाक्रम के मुताबिक राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के गणेशपुर के रहने वाले भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विपिन कनौजिया बूथ अध्यक्ष रोहित के साथ सदर तहसील गए थे।

इसी दौरान सीतापुर का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर पंकज वर्मा भी अपने कई साथियों के साथ तहसील में आ पहुंचा। आरोप है कि पंकज वर्मा ने भाजपा नेता को ललकारते हुए उसके ऊपर हमला बोल दिया।

तहसील परिसर में भाजपा नेता की पिटाई किए जाने से भगदड़ सी मच गई। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर ने पिस्तौल की बट मार कर भाजपा नेता का सिर फोड़ दिया।

खून से लथपथ हुए विपिन को बचाने के लिए आगे बड़े बूथ अध्यक्ष रोहित ने जब शोर मचाया और मदद की डिमांड की तो आरोपियों ने उसे भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इसी बीच कुछ लोगों ने जब गोमती नगर विस्तार पुलिस को घटना की जानकारी दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हुए लोगों को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना की बाबत भाजपा नेता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।Full View

Tags:    

Similar News