हवा में उड़े महिला के प्राण- वाराणसी जा रही इंडिगो फ्लाइट में....
फ्लाइट को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है।;
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से उड़ान भरने के बाद वाराणसी जा रही इंडिगो फ्लाइट में महिला की मौत होने के बाद विमान की छत्रपति संभाजी नगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।
सोमवार को मुंबई से उड़ान भरने के बाद वाराणसी जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में 89 साल की महिला की मौत हो गई है।
विमान में महिला की मौत होने के बाद फ्लाइट को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है।
एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक फ्लाइट में मौत का निवाला बनी महिला उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की रहने वाली थी और सुशीला देवी नाम की यह महिला मुंबई से वाराणसी जाने वाली फ्लाइट में सवार हुई थी।
विमान के उड़ान भरने के बाद महिला की तबीयत खराब हुई, मेडिकल इमरजेंसी की वजह से विमान को चिकल्थाना एयरपोर्ट पर उतारा गया था, लेकिन एयरपोर्ट पर मेडिकल टीम द्वारा जब उनकी जांच की गई तो उनकी मौत हो चुकी थी।