मुंबई जा रही फ्लाइट में कुर्सी पर बैठा आदमी गिरा और चंद मिनट में..

अचानक उसके सीने में दर्द हुआ और वह अपनी कुर्सी से गिर पड़ा।;

Update: 2024-08-15 11:49 GMT
मुंबई जा रही फ्लाइट में कुर्सी पर बैठा आदमी गिरा और चंद मिनट में..
  • whatsapp icon

वाराणसी। बाबा विश्वनाथ की नगरी से चलकर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई जा रही अकाशा एयरलाइंस की फ्लाइट में कुर्सी पर बैठा आदमी नीचे गिरा और वह बेहोश हो गया। भोपाल में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग के बाद पैसेंजर को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

बृहस्पतिवार को मूल रूप से वाराणसी का रहने वाला दशरथ गिरी जो मौजूदा समय में परिवार के साथ मुंबई रह रहा है, सवेरे तकरीबन 10:00 बजे वह अकाशा एयरलाइंस की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में सवार हुआ था।

शेड्यूल के मुताबिक दोपहर 12:50 पर मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली फ्लाइट के विमान में सवार दशरथ गिरी की तबीयत बिगड़ गई। अचानक उसके सीने में दर्द हुआ और वह अपनी कुर्सी से गिर पड़ा।

फ्लाइट में यात्री की हालत देख हड़कंप मच गया। यात्री की तबीयत खराब होने की सूचना के चलते इमरजेंसी लैंडिंग के दिए गए मैसेज के अंतर्गत भोपाल के एयरपोर्ट पर विमान को लैंड करने की अनुमति मिली। एयरपोर्ट पर लैंड हुए विमान से उतार कर दशरथ गिरी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हमीदिया अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई है।

Tags:    

Similar News