गर्मी का असर- ताजमहल देखने पहुंची विदेशी महिला धूप में गश खाकर गिरी

पत्थर पर गिरने की वजह से महिला चोटिल हो गई थी और उसके शरीर से खून निकल रहा था।;

Update: 2025-04-08 06:55 GMT

आगरा। पारा तेजी के साथ ऊंचाई की तरफ बढ़ रहा है, जिसके चलते अब इंसान गर्मी के मारे बुरी तरह परेशान होने लगे हैं। प्रेम की निशानी कहे जाने वाले ताज का दीदार करने पहुंची विदेशी महिला धूप से गश खाकर गिर पड़ी।

उत्तर प्रदेश में जबरदस्त धूप की वजह से गर्मी का पारा लगातार ऊंचाई की तरफ बढ़ रहा है। हमीरपुर, झांसी और आगरा गर्मी के मामले को लेकर अभी से रिकॉर्ड तोड़ने लगे हैं।

ताज नगरी आगरा में गर्मी का बड़ा असर उस समय देखने को मिला जब ताजमहल का दीदार करने के लिए स्विट्जरलैंड से आई 33 वर्षीय महिला गिया निना ताजमहल का भ्रमण करते समय धूप की मार से बेहाल होकर चक्कर खाते हुए पत्थर पर गिर पड़ी।

विदेशी महिला के जमीन पर गिरते ही ताज परिसर में बुरी तरह से अफरा तफरी मच गई। इसी दौरान मौके पर ताजमहल प्रबंधन से जुड़े लोगों ने पहुंचकर वहां पर जमा लोगों की सहायता से उसे उठाया।

पत्थर पर गिरने की वजह से महिला चोटिल हो गई थी और उसके शरीर से खून निकल रहा था। महिला को तुरंत ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को 6 टांके लगाए हैं।Full View

Tags:    

Similar News