27 साल की महिला-कई बार किया नाबालिग का यौन शोषण-20 साल की जेल
दुष्कर्मी महिला के ऊपर न्यायालय की ओर से 20000 का जुर्माना करते हुए उसे अर्थदंड से भी दंडित किया गया है।;
नई दिल्ली। एक नाबालिग लड़के का धमकियां देते हुए कई बार यौन शोषण करने वाली तकरीबन 27 वर्षीय महिला को पॉक्सों के विशेष न्यायालय की ओर से 20 साल जेल की सजा सुनाई गई है। दुष्कर्मी महिला के ऊपर न्यायालय की ओर से 20000 का जुर्माना करते हुए उसे अर्थदंड से भी दंडित किया गया है।
शुक्रवार को हैदराबाद की पॉक्सों एक्ट की विशेष अदालत में नाबालिग लडके के यौन शोषण मामले की सुनवाई के दौरान फास्ट ट्रेक स्पेशल कोर्ट ने 27 साल की महिला को एक नाबालिक लड़के का यौन शोषण करने का दोषी पाया है। दोषी ठहराई गई महिला के बारे में बताया जा रहा है कि वह एक स्कूल में सेवारत रहते हुए केयरटेकर के तौर पर काम कर रही थी। इस मामले में बच्चे के पिता की ओर से वर्ष 2017 के दिसंबर माह में थाने पहुंचकर महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले में पॉक्सों एक्ट के अलावा भारतीय दंड संहिता की कई अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
अपनी शिकायत में पीड़ित बच्चे के पिता ने पुलिस को बताया था कि उन्हें अपने बेटे के शरीर पर जलने के निशान मिले थे। इसके बाद जब बच्चे से पूछताछ करते हुए जांच पड़ताल शुरू हुई तो पता चला कि स्कूल की केयर टेकर उनके बच्चे को गलत तरीके से छूती थी। लड़के ने अपने पिता को बताया कि महिला ने हाल ही में स्कूल ज्वॉइन किया है और कई बार उन्होंने उसके साथ गलत व्यवहार किया है। बच्चे का यह भी आरोप था कि महिला ने कई बार उसका यौन शोषण किया है। महिला ने बच्चे को धमकी दी कि अगर उसने अपने पिता या अन्य किसी अन्य रिश्तेदार को यह सब कुछ बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।