भात देकर लौट रहे परिवार की बोलोरो ट्रक से टकराई- मची चीख पुकार

Update: 2025-02-01 12:24 GMT

कासगंज। बहन के घर भात की रस्म अदा करने के बाद लौट रहे परिवार की बोलेरो लकड़ी से भरे ट्रक से टकरा गई। इस जोरदार टक्कर में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मची चीख पुकार के बीच स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हुए लोगों को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

शनिवार को एटा जनपद के थाना मिरहची क्षेत्र के गांव कुटियाना का रहने वाला परिवार भात की रस्म अदा करने के बाद बोलेरो में सवार होकर वापस लौट रहा था।सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरा में पहुंचने उनकी बोलेरो लकड़ी से भरे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 20 वर्षीय संजू, 52 वर्षीय अतरकली, 20 वर्षीय पूजा, 48 वर्षीय राम बेदी, 31 वर्षीय देवेंद्र, 45 वर्षीय कुसुम देवी और 28 वर्षीय कीर्ति बुरी तरह से घायल हो गए।

हादसा होते ही मौके पर मची चीख पुकार की आवाज को सुनकर दौड़े आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया।हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस को साथ लेकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।पुलिस ने मामले की जात शुरू कर दी है।

Similar News