लैंडस्लाइड हाईवे बंद -मलबे में दबाकर चार लोगों की मौत -एनडीआरएफ..

Update: 2024-08-23 04:25 GMT

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान हुए लैंडस्लाइड की वजह से चार लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई है। तेज बारिश और लैंड स्लाइड की वजह से बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद हो गया है।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बृहस्पतिवार की देर रात हुई मूसलाधार बारिश के दौरान हुए लैंडस्लाइड के मलबे में दबकर चार लोगों की मौत हो गई है। बद्रीनाथ नेशनल हाईवे भी तेज बारिश और लैंड स्लाइड की वजह से बंद हो गया है। मामले की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी एनडीआरएफ की टीमों ने शुक्रवार की सवेरे मलबे में दबे चार लोगों के शव निकाले हैं।

चमोली पुलिस के मुताबिक लैंडस्लाइड की वजह से सड़कों पर आए मलबे को हटाने का काम निरंतर जारी है। एनडीआरफ मलबे को हटाकर रास्ता सुचारु करने में लगी हुई है। भारी बारिश की वजह से लोगों को आर्थिक नुकसान भी पहुंचा है।

Full View


Similar News