मतदान केन्द्रों पर होगा वेटिंग रूम व व्हील चेयरः CEC

सुनील अरोरा ने कहा कि सभी बूथों पर पानी, शौचालय व वेटिंग रूम अनिवार्य रूप से होगा।;

Update: 2021-02-26 13:25 GMT

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा ने कहा कि सभी बूथों पर पानी, शौचालय व वेटिंग रूम अनिवार्य रूप से होगा।

केन्द्र शासित प्रदेश सहित पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा करते हुए सीईसी सुनील अरोरा ने बताया कि सभी पोलिंग बूथों पर पानी, शौचालय और वेटिंग रूम अनिवार्य रूप से होगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही पोलिंग बूथों पर व्हील चेयर भी मौजूद रहेगी। सीईसी की घोषणा के बाद आचार चुनाव संहिता लागू हो गई है। बहुत दिनों से 2021 में होने वाले चुनावों की तिथियों की घोषणा को लेकर राजनीतिक दलों में उत्साह था। आज सीईसी की घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी चुनाव तैयारियों को लेकर आगामी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। 

Tags:    

Similar News