सर्वे में हरियाणा से भाजपा का सूपड़ा साफ तो कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिलने के आसार

जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार जाती दिखाई पड़ रही है वहीं कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिलने के आसार जताए जा रहे हैं।

Update: 2024-10-05 16:26 GMT

नई दिल्ली। हरियाणा में आज विधानसभा चुनाव का मतदान समाप्त हो चुका है ऐसे में सी वोटर के सर्वे में एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार जाती दिखाई पड़ रही है वहीं कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिलने के आसार जताए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 90 सीटों पर आज मतदान हुआ । मतदान होने के बाद सी वोटर के सर्वे में जहां भारतीय जनता पार्टी 37.2% मत पाकर 20 से 28 सीटों पर सिमटी दिखाई पड़ रही है यानी हरियाणा से भारतीय जनता पार्टी की सरकार का जाना तय दिखाई पड़ रहा है।

इसके साथ ही पिछले विधानसभा चुनाव में 31 सीटें जीतने वाली कांग्रेस इस बार 44.8% वोट पाकर 50 से 58 सीटें जीतती दिखाई पड़ रही है, यानी 90 विधानसभा सीटों वाले हरियाणा प्रदेश में बहुमत के आंकड़े 46 से कांग्रेस काफी आगे दिखाई दे रही है। इस चुनाव में बसपा, इंडियन नेशनल लोकदल गठबंधन, जेजेपी और आजाद समाज पार्टी गठबंधन तथा निर्दलीय सहित सभी को 10 से 14 सीटें मिलने के आसार बताई जा रहे हैं। सी वोटर सर्वे के मुताबिक सबसे ज्यादा नुकसान इस चुनाव में जहां भारतीय जनता पार्टी को हुआ है वही जननायक जनता पार्टी के दुष्यंत चौटाला की भी स्थिति खराब है। वहीं कांग्रेस हरियाणा में 10 साल बाद फिर से सत्ता में वापसी करती दिखाई पड़ रही है।

Similar News