ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष का बीजेपी को झटका- हुए कांग्रेस में शामिल
चुनाव के मौके पर टेंशन देते हुए भगवा चोला उतार दिया है। टिकट कटने से आहत कर्ण देव कंबोज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं;
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष कर्ण देव कंबोज ने पार्टी को विधानसभा चुनाव के मौके पर टेंशन देते हुए भगवा चोला उतार दिया है। टिकट कटने से आहत कर्ण देव कंबोज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
शुक्रवार को हरियाणा में हो रहे विधानसभा चुनाव में दोबारा से जीत हासिल कर राज्य में एक बार फिर से सरकार बनाने की कवायद में जुटी भारतीय जनता पार्टी को ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने जोर का झटका दिया है।
ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री भारतीय जनता पार्टी द्वारा टिकट काटे जाने से आहत होकर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे भूपेंद्र हुड्डा से हाथ मिलाने वाले पूर्व मंत्री कर्ण देव कंबोज ने पिछले दिनों उन्हें मनाने के लिए उनके घर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से हाथ नहीं मिलाया था।