रालोद मुखिया का आगमन आज- केंद्रीयमंत्री जोनल कॉन्फ्रेंस करेंगे संबोधित

केंद्रीय मंत्री द्वारा युवाओं के करियर एवं एजुकेशन से जुड़ी जानकारियां हासिल करेंगे।

Update: 2024-07-11 05:07 GMT

मेरठ। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साझेदार राष्ट्रीय लोकदल के सुप्रीमो एवं केंद्रीय कौशल एवं उधमशीलता मंत्री जयंत चौधरी का आज मेरठ आगमन होगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में कौशल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित जोनल कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

बृहस्पतिवार को केंद्रीय कौशल एवं उधमशीलता मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी मेरठ पहुंच रहे हैं। इस दौरान रालोद मुखिया चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में कौशल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित जनरल कॉन्फ्रेंस संबोधित करेंगे।

इस कांफ्रेंस में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन विभाग मंत्री स्वतंत्र परिवार कपिल देव अग्रवाल शिरकत करेंगे। कॉन्फ्रेंस में मेरठ समेत आसपास के जिलों से आए युवा अपनी भागीदारी करते हुए केंद्रीय मंत्री द्वारा युवाओं के करियर एवं एजुकेशन से जुड़ी जानकारियां हासिल करेंगे।

Tags:    

Similar News