पेट्रोल-डीजल के दामों पर बोली प्रियंका- दिल से नही डर से निकला फैसला है

उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर भाजपा पर हमला बोला है;

Update: 2021-11-04 05:36 GMT

पेट्रोल डीजल के दामों पर बोली प्रियंका- दिल से नही डर से निकला फैसला है

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर भाजपा पर हमला बोला है।

प्रियंका गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा है कि भाजपा ने जो दीवाली पर पेट्रोल और डीजल के दाम घटाये हैं। ये दिल से नही डर से निकला फैसला है। उन्होंने कहा कि वसूली सरकार की लूट को आ वसूली सरकार की लूट को आने वाले चुनाव में जवाब देना है। अंत में उन्होंने पेट्रोल और डीजल का हैजटेग लगाया हुआ है।





Tags:    

Similar News