PM मोदी के सलाहकार ने दिया इस्तीफा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधान सलाहकार एवं पूर्व कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।;
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधान सलाहकार एवं पूर्व कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश कैडर के 1977 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे सचिव पीके सिन्हा को सितंबर 2019 में प्रधानमंत्री के प्रधान सलाहकार के पद पर नियुक्त किया गया था। उन्होंने सोमवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।
सचिव पीके सिन्हा ने इस पद पर 11 सितंबर 2019 को नियुक्त किया गया था। वह 13 जून 2015 से 30 अगस्त 2019 तक कैबिनेट सचिव रहे। उन्हें किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिये जाने की अटकलें हैं।