गृहमंत्री ने किया इन तीन कानूनों को खत्म करने का ऐलान- पेश किया बिल

गृहमंत्री ने अंग्रेजों द्वारा बनाए गए 3 कानूनों को खत्म करने का ऐलान करते हुए भारतीय न्याय संहिता बनाने का बिल पेश किया।;

Update: 2023-08-11 09:53 GMT

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अंग्रेजों द्वारा बनाए गए 3 कानूनों को खत्म करने का ऐलान करते हुए भारतीय न्याय संहिता बनाने का बिल लोकसभा में पेश किया है। भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम को लोकसभा में पेश किए गए विधेयक पर मंजूरी के बाद भारतीय न्याय संहिता से बदल दिया जाएगा।


शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय दंड संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम तथा सीआरपीसी को बदलने वाले 3 विधेयक लोकसभा में पेश किए हैं। विधेयक पेश करते हुए गृहमंत्री ने कहा है कि यह तीनों कानून अंग्रेजों द्वारा बनाए गए थे जो अंग्रेजों के भारत छोड़कर चले जाने के बाद अभी तक भी चल रहे हैं। हम इन कानूनों को बदलते हुए नए कानून लाने जा रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में विधेयक पेश करते हुए अपने संबोधन में कहा है कि वर्ष 1867 से लेकर 2023 तक देश की आपराधिक न्याय प्रणाली अंग्रेजों द्वारा बनाए गए कानूनों के मुताबिक चल रही थी। लेकिन अब तीन कानूनों को बदल दिया जाएगा। जिनसे निश्चित रूप से देश में आपराधिक न्याय प्रणाली में बड़ा बदलाव आएगा।Full View

Tags:    

Similar News