शहीदों की बलिदान की याद में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मान

सभी परिजनों को शॉल ओढ़ाकर जिलाध्यक्ष डॉ यूनुस चौधरी द्वारा सम्मानित किया गया

Update: 2024-08-09 14:14 GMT

बड़ौत। कांग्रेस पार्टी हाई कमान के आदेश पर शुक्रवार को अगस्त क्रांति दिवस का पूरे प्रदेश में मनाया गया। बागपत में जिलाध्यक्ष आवास पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया।

पार्टी से मिले निर्देशों पर जिला अध्यक्ष डॉ यूनुस चौधरी के नेतृत्व में अगस्त क्रांति दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीदों की जय-जयकार के साथ किया गया। कार्यक्रम में जनपद के स्वतंत्रता आंदोलन में शिरकत करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को भी आमंत्रित किया गया था। सभी परिजनों को शॉल ओढ़ाकर जिलाध्यक्ष डॉ यूनुस चौधरी द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद किया गया।

डॉ यूनुस चौधरी ने बताया कि जिले में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय चौधरी अजब सिंह सियोरान अंगदपुर, जो आजाद हिंद सेवा में थे। महावीर सिंह, स्वतंत्रता सेनानी पूर्ण चंद आजाद जी ,मुशर्रफ़ खान, स्वतंत्रता सेनानी भोला महाशय, स्वतंत्रता सेनानी तिलक राम, स्वतंत्रता सेनानी कासिम खान आचार्य दीपांकर, यूनुस खान, मुंशी राम व रामनारायण शर्मा सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नम आंखों से याद किया गया।

इस कार्यक्रम में शामिल रहे पदाधिकारी जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतपाल पथोलिया प्रदेश उपाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ बेगराज सिंह , प्रधानाचार्य राममोहन शर्मा ,ब्लॉक अध्यक्ष अमजद खान मास्टर सत्तार बसोद, जिला उपाध्यक्ष राजीव सेन ,रामपाल वर्मा याकूब अहमद इरफान प्रधान डोला फरीद डोला अल्पसंख्यक अध्यक्ष इमरान इदरीसी जिला महासचिव नरेंद्र कुमार विकास चौधरी जाहुल स्योरानआदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News