दिल्ली चुनाव रिजल्ट- EC के आंकड़ों में भाजपा की बल्ले बल्ले- बन रही...

चुनाव आयोग के मुताबिक भी रुझानों में भाजपा को बहुत मत मिल रहा है।;

Update: 2025-02-08 04:37 GMT

नई दिल्ली। राजधानी में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती के चुनाव आयोग के आंकड़ों ने भारतीय जनता पार्टी की बल्ले बल्ले कर दी है। रुझानों में भाजपा 49 और आम आदमी पार्टी को 20 सीटों पर आगे होना बताया गया है। कांग्रेस भी फिलहाल एक सीट पर अपनी बढ़त बनाए हुए हैं।

शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए शुरुआती रुझानों के आंकड़ों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी राज्य में इस बार अपनी सरकार बनती लग रही है। क्योंकि चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी 49 और आम आदमी पार्टी 20 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस भी एक सीट पर अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। फिलहाल रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है।

चुनाव आयोग ने अभी तक राज्य की 57 सीटों के रुझान जारी किये है, जिनके मुताबिक भाजपा 37 और आम आदमी पार्टी भी सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक भी रुझानों में भाजपा को बहुत मत मिल रहा है।

उधर नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, कालकाजी विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना पीछे चल रही है, जबकि जंगपुरा विधानसभा सीट से पूर्व डिप्टी चीफ मिनिस्टर मनीष सिसोदिया एवं पटपड़गंज विधानसभा सीट से अवध ओझा आगे चल रहे हैं, जबकि पहले यह भी पीछे चल रहे थे।Full View

Tags:    

Similar News