विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस का मंच धराशाई - 10 से ज्यादा घायल

पूर्व विधायक रवि जोशी एवं शैलेंद्र पटेल स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर में है।;

Update: 2025-03-10 11:15 GMT

भोपाल। विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन प्रदर्शन करने के लिए इकट्ठा हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ के दौरान बेहाल हुआ मंच भरभराकर टूट गया। घायल हुए 10 से ज्यादा कांग्रेसियों को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोमवार को मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन भोपाल में किसान कांग्रेस की ओर से विधानसभा के घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसके लिए रंग महल चौराहे पर बनाए गए मंच पर चढ़ी भीड़ से बेहाल हुआ मंच भरभराकर टूट गया।

हादसा होते ही मौके पर बुरी तरह से अफरा तफरी मच गई। मंच टूटने की इस घटना में मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान, कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव सिंह और प्रवक्ता रोशनी यादव समेत 10 कांग्रेसियों के घायल होने की जानकारी मिल रही है।

हादसे में घायल हुए राजीव सिंह एवं रोशनी यादव को सिद्धांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जबकि पूर्व विधायक रवि जोशी एवं शैलेंद्र पटेल स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर में है।Full View

Tags:    

Similar News