निकाय चुनाव- 10 में से 8 पर भाजपा- एक पर कांग्रेस, एक पर निर्दलीय आगे
भाजपा के डॉक्टर संजय जांगडा ने यहां पर जीत हासिल की है।;
चंडीगढ़। नगर निकाय के चुनाव के मतों की हो रही गिनती में फिलहाल 10 नगर निगम में से आठ पर भाजपा तथा एक पर कांग्रेस एवं एक पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहा है। कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट के इलाके में चेयरमैन की कुर्सी पर बीजेपी ने कब्जा कर लिया है।
बुधवार को हरियाणा के 10 नगर निगमों के मेयर चुनाव के मतों की गिनती हो रही है, आठ नगर निगम में मेयर के साथ वार्ड पार्षदों को मिले वोटों की गिनती की जा रही है।
फिलहाल 10 नगर निगमों में से आठ पर भाजपा तथा एक पर कांग्रेस एवं एक पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहा है। सोनीपत और अंबाला में सिर्फ मेयर के लिए उपचुनाव के मतों की गिनती की जा रही है।
कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट के विधानसभा क्षेत्र जुलाना की नगर पालिका में अध्यक्ष का पद भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा लिया है।
भाजपा के डॉक्टर संजय जांगडा ने यहां पर जीत हासिल की है।