घोषित किए कैंडिडेट-नो विधायक किये बेटिकट- राज्यमंत्री की बदली सीट
भारतीय जनता पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी कर दी गई है।;
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 18 वीं विधानसभा के गठन के लिए हो रहे चुनाव में उतरने वाले उम्मीदवारों की आठवीं सूची भाजपा की ओर से जारी कर दी गई है। 45 उम्मीदवारों की इस सूची में 7 महिलाओं को भी भाजपा की ओर से टिकट देकर मैदान में उतारा गया है।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी कर दी गई है। 45 उम्मीदवारों की इस सूची में 7 महिलाओं को टिकट देकर भाजपा की ओर से मैदान में उतारा गया है। बलिया नगर विधानसभा सीट से इस बार मंत्री स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह को टिकट दिया गया है, जबकि दयाशंकर सिंह और उनकी मंत्री पत्नी स्वाति सिंह राजधानी लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा सीट से टिकट मांग रहे थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस विधानसभा सीट पर हाल ही में प्रर्वतन निदेशालय से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए पूर्व जॉइंट डायरेक्टर राजेश्वर सिंह को टिकट देकर मैदान में उतारा गया है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी की गई नई सूची में मुख्य बात यह है कि बलिया के बेरिया विधानसभा सीट के विधायक सुरेंद्र सिंह का टिकट काट दिया गया है। कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय को मोहम्मदाबाद सीट से टिकट देकर मैदान में उतारा गया है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2005 में कृष्णानंद हत्याकांड में बाहुबली मुख्तार अंसारी का नाम आया था। भारतीय जनता पार्टी की इस लिस्ट में सबसे अधिक ओबीसी उम्मीदवारों पर विश्वास जताते हुए इस वर्ग को नो टिकट दिए गए हैं। 8 सीटों पर दलित उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे। 6 उम्मीदवार ब्राह्मण वर्ग से बनाए गए हैं। जबकि 5 ठाकुरों को भी मैदान में उतारा गया है। भाजपा अभी तक 340 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है।