कांग्रेस ने बनाए संसदीय दल के 26 नए पदाधिकारी

कांग्रेस ने संसदीय दल के लिए 26 नये पदाधिकारी नियुक्त किये हैं;

Update: 2021-12-20 15:22 GMT

नई दिल्ली। कांग्रेस ने संसदीय दल के लिए 26 नये पदाधिकारी नियुक्त किये हैं।

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने सोमवार को बताया कि नये पदाधिकारियों में तीन सचिव, एक कोषाध्यक्ष तथा 22 कार्य समिति के सदस्य बनाए गये हैं। वरिष्ठ नेता संतोष सिंह चौधरी, एम के राघवन तथा डॉ अमी याज्ञनिक को सचिव तथा डी के सुरेश को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

संसदीय दल कार्य समिति में फ्रांसिस्को सरदिन्हा, के वी रेड्डी, प्रतिभा सिंह, अदूर प्रकाश, गीता कोडा, जसवीर सिंह गिल डिम्पा, कार्ति चिदम्बरम, श्रीमती फुलो देवी नेताम, एन जे रथवा, श्मशेर सिंह ढिल्लो, दीपेंद्र हुड्डा, जी सी चंद्रशेखर, नीरज डांगी, प्रदीप टम्टा, एस तिरुवन्नवकारसर, गुरुजी सिंह औजला, पी बारडोलई शामिल हैं।


वार्ता

Tags:    

Similar News