काले कृषि कानून-देश की खाद्यान शक्ति के लिये खतरा-प्रियंका

किसानों की एकजुटता के आगे झुकते हुए केंद्र सरकार को यह काले कानून समाप्त करने ही पडेंगे;

Update: 2021-08-05 08:01 GMT

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार की ओर से लाए गए नए कृषि कानूनों को काला कानून बताते हुए कहा है कि इनसे देश की खाद्यान शक्ति को ही खतरा उत्पन्न हो गया है। किसानों की एकजुटता के आगे झुकते हुए केंद्र सरकार को यह काले कानून समाप्त करने ही पडेंगे।

बृहस्पतिवार को अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि हमारे देश का अन्नदाता किसान अपनी कडी मेहनत, परिश्रम और पसीने के जरिए जंगल में तमाम खतरों के बीच बिना किसी सुरक्षा के अपने खेतों में फसल उगाता है। किसान की मेहनत और जीवटता देखिए कि वह कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में भी देश के सामने खाद्यान्न का संकट उत्पन्न नहीं होने देता है। ऐसे किसानों का आभार व्यक्त करने के बजाय हमारे प्रधानमंत्री नए कृषि कानूनों के रूप में काले कानून लेकर आए हैं। इन कृषि कानूनों से देश की खाद्यान शक्ति को ही खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा है कि नए कृषि कानून किसानों की आर्थिक हालातों पर बुरा असर डालेंगे। उन्होंने कहा है कि नए कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन चला रहे किसानों के सामने झुकते हुए सरकार को इन कानूनों को रद्द करके ही किसानों का सम्मान वापस लौटाना होगा।

Tags:    

Similar News