भाजपा की डबल इंजन सरकार ने गरीबों की जिंदगी बदलने किया काम- शर्मा

विकास और जनकल्याणकारी कार्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं करती।

Update: 2023-10-19 01:02 GMT

भोपाल। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने गरीबों की जिंदगी बदलने का कार्य किया है। विकास और जनकल्याणकारी कार्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं करती।

शर्मा ने यह बात यहां अशोका गार्डन के नरेला विधानसभा क्षेत्र के मुख्य चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार ने विकास के नये आयाम स्थापित किए हैं। प्रदेश को बीमारू राज्य से निकालकर देश के अग्रणी राज्यों में शामिल किया है। 2003 के दुरावस्था के दौर के मध्यप्रदेश और आज के वर्तमान विकसित मध्यप्रदेश का अंतर स्पष्ट दर्शाता है कि विकास सिर्फ भाजपा सरकार ही करती है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आज यहां से हर बूथ में भाजपा के 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का संकल्प लेकर जनता के बीच जाएं। नरेला विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ पर कमल खिलेगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ताकत के रूप में हमारा कार्यकर्ता खड़ा होता है। मेरे कार्यकर्ता भाई-बहनों नरेला विधानसभा क्षेत्र में पिछले तीन चुनाव से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी चुनाव जीतकर जनता की सेवा कर रहे हैं। आज यहां चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया गया है। आज यहां से सभी कार्यकर्ता हर बूथ पर भाजपा के 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का संकल्प लेकर जनता के बीच जाएं और हमारी डबल इंजन की सरकार के विकास कार्यों को बताएं। कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता जर्नादन को यह बताएं कि 2003 में जब यहां भाजपा की सरकार बनी थी, तब मध्यप्रदेश किस दुरावस्था में था। बीमारू राज्य के रूप में मध्यप्रदेश की पहचान थी। 2003 के बाद आज मध्यप्रदेश की जो तस्वीर है, उसे 20 वर्षों के अंदर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने विकास करके बनाया है।

Tags:    

Similar News