मुख्यमंत्री ने प्रवासी मजदूरों की मिर्जा पुर दुर्घटना में हुई मौत पर गहरा शोक किया व्यक्त

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की;

facebook
Update: 2020-05-22 09:53 GMT
मुख्यमंत्री ने प्रवासी मजदूरों की मिर्जा पुर दुर्घटना में हुई मौत  पर गहरा शोक किया व्यक्त
  • whatsapp icon

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुम्बई से गोपालगंज, बिहार जा रहे प्रवासी मजदूरों की जनपद मिरजापुर में एक दुर्घटना में हुई मौत  पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख रुपए की आर्थिक मदद प्रदान करने तथा इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न ने अधिकारियों को दिवंगतों के पार्थिव शरीर बिहार भेजने के निर्देश भी दिए हैं।

Tags:    

Similar News