मंत्री कपिल के आवास पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री धर्मपाल का जोरदार स्वागत
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह का व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन विभाग तथा उधमशीलता मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर जोरदार स्वागत किया गया।;
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह का व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन विभाग तथा उधमशीलता मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर जोरदार स्वागत किया गया।
शहर के गांधीनगर स्थित आवास पर मंत्री धर्मपाल सिंह का स्वागत करते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मंत्री धर्मपाल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति, उनके प्रेरणादायक विचार, सरल व्यक्तित्व और मार्गदर्शन से समस्त कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। यह हम सभी के लिए गौरवपूर्ण क्षण है।"
इस अवसर पर भाजपा नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा अनेक सामाजिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति में माहौल अत्यंत उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक रहा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, महामंत्री रोहिल वाल्मीकि, सुषमा पुंडीर, संजय गर्ग, रेनू गर्ग, विनीत कात्यान, सुधीर खटीक, सुनील सिंघल, ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सपना कश्यप, विजय शुक्ला, शरद शर्मा, कैप्टन प्रवीण, मंडल अध्यक्ष पंकज महेश्वरी, दीपक मित्तल, अमित शास्त्री, नंद किशोर पाल, सुखदर्शन सिंह बेदी, अजय सागर सहित अनेक सम्मानित कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं सामाजिक सहयोगी उपस्थित रहे।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अंत में सभी कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं, एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "कार्यकर्ताओं का प्रेम, विश्वास और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है, जो मुझे समाज और संगठन की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है।"