बोले बीजेपी सांसद- अब देश में नहीं चलेंगे चार बीवियां और 40 बच्चे

जनसंख्या नियंत्रण एवं समान नागरिकता अधिकार के कानून को अवश्य लागू कराऊंगा।;

Update: 2024-04-18 11:24 GMT

उन्नाव। उन्नाव लोकसभा सीट से तीसरी बार सांसद बनने के लिए इलेक्शन लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज ने पब्लिक से वायदा करते हुए कहा है कि इस बार सांसद बनने के बाद जनसंख्या नियंत्रण और समान नागरिकता अधिकार के दो कानून जरूर लागू कराऊंगा। चार बीवियां एवं 40 बच्चे अब इस देश में नहीं चलेंगे।

दरअसल भारतीय जनता पार्टी की ओर से उन्नाव लोकसभा सीट से साक्षी महाराज को एक बार फिर से अपना उम्मीदवार बनाया गया है। दो बार सांसद रहे साक्षी महाराज तीसरी बार एमपी बनने के प्रयासों के चलते बुधवार की देर रात भगवंत नगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पब्लिक से वादा करते हुए कहा कि सांसद बनने के बाद जब मैं इस बार वापस लौटूंगा तो जनसंख्या नियंत्रण एवं समान नागरिकता अधिकार के कानून को अवश्य लागू कराऊंगा।

बृहस्पतिवार को बीजेपी सांसद के बयान का वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि हम दो हमारे दो या हम दो हमारे तीन अथवा चार? जो भी कानून बनेगा वह सबके लिए एक होगा। इस बार चार बीवियां एवं 40 बच्चे इस देश में नहीं चलेंगे, क्योंकि जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लोग कहां रहेंगे और क्या करेंगे? यह सोचने का गंभीर विषय है।

Tags:    

Similar News