विवाहिता ने फंदे से लटककर की आत्महत्या
आज एक विवाहिता के फंदे पर लटके मिले शव के बाद गाव में सनसनी फैल गई।;
भरतपुर। राजस्थान के धौलपुर में राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के जवाहरपुरा गांव में आज एक विवाहिता के फंदे पर लटके मिले शव के बाद गाव में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 वर्षिय आरती ने अपने घर मे फांसी लगाकर जान दे दी। थाना प्रभारी अजय मीणा ने बताया कि बाबरपुर निवासी अतर सिंह की पुत्री आरती की चार साल पहले ही जवाहरपुरा गांव के दाऊदयाल के साथ शादी हुई थी।
विवाहिता के पिता अतर सिंह ने ससुराल पक्ष पर देहज के लिए परेशान करने और जान से मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
वार्ता