महिला का मिला शव- हत्या की आशंका- छानबीन में जुटी पुलिस

बुजुर्ग महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Update: 2023-04-21 07:35 GMT

अम्बेडकरनगर। जनपद के थाना अकबरपुर इलाके में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना अकबरपुर कोतवाली इलाके के अरिया बाजार में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बुजुर्ग महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची, जहां उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है। पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर छानबीन कर रही है।

Tags:    

Similar News