मिली कामयाबी सुरक्षा बलों ने 6 उग्रवादियों को किया गिरफ्तार- मौत का...

गिरफ्तार किए गए लोगों के साथ बरामद किए गए हथियार मणिपुर पुलिस को सौंप दिए गए हैं।;

Update: 2025-04-06 10:19 GMT

इंफाल। राज्य में शांति बहाली के लिए निरंतर प्रयास कर रही सेना और असम राइफल्स ने मणिपुर पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी के साथ मिलकर चलाएं जॉइंट्स ऑपरेशन में आधा दर्जन उग्रवादियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में मौत का सामान बरामद किया है।

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफा देने के बाद से राज्य में सुरक्षा की कमान संभालते हुए प्रदेश में शांति स्थापना के प्रयासों में लगी सेना और असम राइफल्स ने मणिपुर पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ तथा आईटीबीपी के साथ मिलकर चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन में 6 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।

अरेस्ट किए गए उग्रवादियों के कब्जे से 22 हथियार, पिस्टल, राइफल, ग्रेनेड, गोलियां और युद्ध सामग्री बरामद की गई है।

राज्य के इंफाल ईस्ट, इंफाल वेस्ट काकचिंग, चुरा चांदपुर और विष्णुपुर जनपद में चलाए गए ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किए गए आधा दर्जन उग्रवादियों के अलावा दो उग्रवादियों को अपहरण के मामले में भी गिरफ्तार किया गया है।

इस दौरान एक व्यक्ति को सुरक्षा बलों ने सुरक्षित बचाया है। गिरफ्तार किए गए लोगों के साथ बरामद किए गए हथियार मणिपुर पुलिस को सौंप दिए गए हैं।

उग्रवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की इस संयुक्त कार्यवाही को अब तक की सबसे बड़ी सफलता माना जा रहा है।Full View

Tags:    

Similar News