पति के साथ मिलकर करती थी अवैध गांजा बेचने का काम- अब पुलिस ने किया...

महिला के पास से लगभग 450 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।

Update: 2023-04-13 07:03 GMT

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में पुलिस ने अवैध गांजा की तस्करी के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि पोहरी थाना क्षेत्र में अवैध गांजा की तस्करी के मामले में फूल कुंवर नामक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से लगभग 450 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। महिला पति के साथ मिलकर वह अवैध गांजा बेचने का काम करती थी। मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tags:    

Similar News