पुलिस अधिकारी के आवास पर अज्ञात व्यक्तियों ने की गोलीबारी

पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी और सुरक्षा बढ़ा दी है।

Update: 2024-02-28 04:23 GMT

इंफाल। मणिपुर में इंफाल पूर्व के वांगखेई में एक पुलिस अधिकारी के आवास पर मंगलवार को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोलीबारी की गई। 

पुलिस घटना की जांच के लिए पहुंची। पूरे शहर में रात में गोलियों की आवाज सुनकर में दहशत फैल गई। गोलीबारी में चार वाहन और कुछ वस्तुएं क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी और सुरक्षा बढ़ा दी है। 

Tags:    

Similar News